Lpg Gas Cylinder Rate: देश के आम परिवारों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि दिसंबर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 3 दिसम्बर 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है। वहीं, व्यावसायिक यानी 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर में मामूली कमी दर्ज की गई है।
भारत में मौजूदा एलपीजी सिलेंडर की कीमत
मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 852 रूपये 50 पैसे प्रति सिलेंडर है। अप्रैल 2025 से अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरे देश में इस महीने भी घरेलू सिलेंडर की दरें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में लगभग 10 रूपये से 11 रूपये तक की कमी की गई है।
नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी की कीमत 853 रूपये है जबकि 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत घटकर अब 1580 रूपये 50 पैसे हो गई है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 879 रूपये में मिल रहा है और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1684 रूपये है। मुंबई में घरेलू रेट 852 रूपये 50 पैसे और व्यावसायिक 1531 रूपये 50 पैसे पर कायम है। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस 868 रूपये 50 पैसे और व्यावसायिक सिलेंडर 1739 रूपये 50 पैसे में उपलब्ध है।
राज्यवार एलपीजी कीमतें
देश के अलग-अलग राज्यों में एलपीजी के रेट में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रूपये 50 पैसे तक पहुंच चुकी है जबकि तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह 850 से 870 रूपये के बीच है। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मिजोरम और त्रिपुरा में कीमतें सबसे ज्यादा हैं, जहां एक घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 रूपये से ऊपर पहुंच चुकी है।
कीमतों में स्थिरता से आम लोगों को राहत
पिछले कुछ महीनों से घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। अप्रैल 2025 में इसमें 50 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद से दरें स्थिर हैं। महंगाई के इस दौर में रसोई गैस की कीमतों का न बढ़ना घरेलू बजट के लिए एक सुखद खबर है।
सरकार की सब्सिडी नीति
सरकार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी देती है जो सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि हर महीने बदलती रहती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत तथा विदेशी मुद्रा दरों पर निर्भर करती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को अब भी सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है ताकि हर घर में साफ ईंधन का उपयोग हो सके।