Aadhaar New Rules 2025: आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के नए नियम जारी सरकार ने जोड़ दिए नया नियम

Aadhaar New Rules 2025: आधार कार्ड हर भारतीय की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। चाहे बैंक का काम हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह आधार नंबर की जरूरत पड़ती है। लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने इसमें कुछ बड़े बदलाव किए हैं। 2025 में लागू हुए इन नए नियमों के तहत आधार कार्ड बनवाने और उसमें नाम, पता, जन्मतिथि या अन्य जानकारी अपडेट कराने की प्रक्रिया और भी आसान कर दी गई है।

आधार कार्ड नियमों में क्या हुआ बदलाव

UIDAI ने आधार नामांकन और अपडेशन से जुड़ा तीसरा संशोधन विनियम, 2025 जारी किया है। इन नए नियमों का मकसद पहचान से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया को सरल और भरोसेमंद बनाना है। पहले जिन दस्तावेजों को सीमित रूप से स्वीकार किया जाता था, अब उनकी लिस्ट को बढ़ा दिया गया है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब हर उम्र के लोगों के लिए डॉक्यूमेंट्स की नई सूची जारी की गई है जिसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए नियम तय किए गए हैं।

वयस्कों के लिए जरूरी दस्तावेज और विदेशी नागरिकों के लिए नियम

UIDAI ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए चार श्रेणियां तय की हैं जिनके आधार पर आधार कार्ड बनवाया या अपडेट कराया जा सकेगा। इनमें पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, जन्मतिथि का प्रमाण और संबंध का प्रमाण शामिल है।

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्डधारक, लॉन्ग टर्म वीजा वाले व्यक्ति और नेपाल या भूटान के नागरिक जो पिछले बारह महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में रहे हैं, उन्हें अलग सूची के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

बच्चों के लिए नए नियम

UIDAI ने बच्चों के लिए भी दस्तावेजों की नई सूची जारी की है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र और परिवार के मुखिया के नाम पर आधारित दस्तावेज जरूरी होंगे। वहीं पांच से अठारह वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए कोई भी पहचान या पते का प्रमाण दस्तावेज इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल से जारी जन्मतिथि वाला दस्तावेज भी मान्य रहेगा।

सुधार के लिए नई प्रक्रिया

UIDAI ने आधार कार्ड में सुधार की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। अब विवाह प्रमाण पत्र, तलाक की डिक्री, नाम परिवर्तन से जुड़ी राजपत्र अधिसूचना, बैंक स्टेटमेंट, परिवार के किसी सदस्य द्वारा दिया गया स्वघोषणा पत्र और कुछ अन्य दस्तावेज भी मान्य होंगे। वहीं जेल में बंद व्यक्ति या विदेशी नागरिकों के लिए विशेष नियम लागू होंगे।

Leave a Comment